Broaching ( chapter=18)
ब्रोचिंग क्या है ? उत्पादन में इसका क्या महत्त्व है ? उत्तर- ब्रोचिंग एक मशीनिंग क्रिया है। इसमें अलग-अलग साइज और आकृति के टूल प्रयोग किए जाते हैं, जिसे बोच कहते हैं। इसके द्वारा एक ही कट में धातु की कटिंग की जाती है। ब्रोचिंग द्वारा आंतरिक व बाहरी विभिन्न आकार की सीधी व विषम सतहों को काटा जाता है। ब्रोच टूल एक लम्बा कटिंग टूल है, इसमें कटिंग टीथ (Cutting Teeth) होते हैं। इन्हें मशीन में फिट करके ऊंचाई से पूरी ताकत से उन्हें चलाया जाता है और इनके द्वारा एक ही स्ट्रोक (Stroke) में पूरी कटिंग हो जाती है। इसके द्वारा 6 मि.मी. तक की धातु एक बार में काटी जाती है। ब्रोचिंग का उत्पादन में विशेष स्थान अर्थात महत्त्व है। यह एक आधुनिक मशीनिंग क्रिया है। इस विधि के लिए ड्रिल किए सुराखों को विभिन्न आकार में बहुत जल्दी और शुद्धता में बनाया जाता है क्योंकि दूसरी मशीनों के द्वारा जिस कार्य को करने के लिए अधिक समय लगता है, उसी काम को बोचिंग विधि द्वारा बहुत कम समय में कर लिया जाता है। दूसरे ब्रोचिंग के द्वारा तैयार पार्ट एक ही साइज में बनते हैं, जिससे विनिमयशीलता का गुण आता है तथा पार्टी को बना...







