Forging tools and important ( Chapter = 8)

फोर्जिंग टूल व इनक महत्व


फोर्जिंग क्या है । इसके लाभ व हानि लिखो।
स्टील और रोड आयरन को भट्टी में लाल गर्म करके उसे हैमर द्वारा पीटकर जोड़ने या किसी आवश्यक शक्ल और साइज में लाने की क्रिया को फोर्जिंग कहते हैं । जब यह काम हाथ द्वारा हैंड हैमर से किया जाता है ।तो उसे हैंड फोर्जिंग या ब्लैक स्मिथ भी कहते हैं


लाभ
1. इस दारा धातु की अंदरूनी बनावट शुभ होती है।
2. फोर्जिंग द्वारा तैयार पार्टो 2 को मशीन करने में समय कम लगता है ।
3. इसके द्वारा धातु की बर्बादी बहुत कम होती है।

हानियां
1. जो धातुएं गर्म होने पर भंगुर हो जाती है उसकी फोर्जिंग नहीं की जा सकती।
2. फोर्जिंग हमेशा धातु के अनुसार उचित तापमान पर ही की जाती है । अन्यथा धातु में दरार आ जाती है।
3. यदि भटठी में कोई पार्ट ज्यादा समय तक रह जाए तो वहां धातु जल जाता है।

फोर्जिंग कितने प्रकार के होते हैं

फोर्जिंग तीन प्रकार की होती है ।
1. हैंड फोर्जिंग
2. मशीन फोर्जिंग
3. ड्रॉप फोर्जिंग

ब्लैक स्मिथी में प्रयोग होने वाले औजार की सूची बताओ।

1. फर्ज या भट्ठी
2. एंनिवल
3. सडासिय विभिन्न प्रकार की
4. स्वेज ब्लॉक और स्टैंण्ड
5. कोल्ड सेट चीजल
6. हॉट सेट चीजल
7. गेज
8. हार्डई
9. फुलर्स टाप और बॉटम
10. स्वेज राउंण्डिंग टॉप और बॉटम
11. फ्लैटर
12. स्कावयर पंच
13. राउंण्ड पंच
14. डिफ्टस
15. पानी का बर्तन
16. हैमर या धन
17. सेट हैमर
18. शकु
19. बिक आयरन
20. लैग वॉइस

फोर्ज क्या है।

यह ब्लैक स्मिथी में ने प्रयोग होने वाला सबसे महत्वपूर्ण औजार व साधन है। इसे भट्टी भी कहते हैं ।इसका प्रयोग मेटल पार्ट को उचित तापमान तक गर्म करने के लिए करते हैं। ताकि उन पर फोर्जिंग की क्रिया की जा सके। धातु को गर्म करने के लिए अंदर आग बनाई जाती है। जिसमें धातु को‌ गम किया जाता है। इसे हर्थ कहते हैं।

पार्ट्स

1. लैग्ज
2. बाडी या हर्थ
3. नोजल
4. कॉलिंग टैंक
5. एयर वाल्व
6. ब्लोअर
7. हुड
8. चिमनी
9. क्वयचिग टैक
10. कोल टैंक

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट